Breaking News
Home / Uncategorized / सडक़ सुरक्षा न हो तो सडक़ जिन्दगी के लिए चुनौती

सडक़ सुरक्षा न हो तो सडक़ जिन्दगी के लिए चुनौती

करनाल 26 जुलाई, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव की प्रेरणा से निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी आलोक कुमार राय के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय विमर्श में शुक्रवार को हर्षवर्धन सभागार में विमर्श के दूसरे दिन प्रदेश भर से आये प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने कहा कि करनाल विश्व मानचित्र का ऐसा शहर है, जो पुलिस मैनपावर व कृषि वैज्ञानिकों का हब है। दो दिन आयोजित इस विमर्श में जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में पुलिस और सामाजिक विषयों को लेकर विशेष अभियान का आज आरंभ हो रहा है। उन्होनें कहा कि करनाल रेंज के आई जी योगेन्द्र नेहरा और आई जी ट्रैफिक हरियाणा डा. राजश्री सिंह के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान समाज के सभी वर्गो को जोडऩे का मंच बनेगा। उन्होंने आई जी ट्रैफिक डा. राजश्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन सभी शैक्षणिक संस्थाओं में पुलिस कैडैट कोर के विद्यार्थी विशेष अंदाज में मनायेंगें।

मुख्य अतिथि आई जी ट्रैफिक डा. राजश्री ने कहा कि पढऩे की उम्र में हादसे का भय हमारे समय की बड़ी चुनौती है। उसे कम करने में बिना नागरिक सहयोग के कोई सफ लता हासिल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हमारा पुलिस बल पहले से कही ज्यादा तत्पर है पर आने वाले समय में हम मानव श्रृंखला के जरिये, जागरूकता अभियान के जरिये शैक्षणिक संस्थाओं में सडक़ सुरक्षा को पाठ्यक्रम का विषय निर्धारित कर निश्चित ही दुर्घटनामुक्त हरियाणा का सपना साकार कर पायेंगें। दिल्ली से आये वरिष्ठ पत्रकार शिक्षाविद् डा संजीव कुमार राय ने कहा कि तनाव दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। वाहन का संचालन सबसे संवेदशील पेशा है ऐसे में जो भी संवेदनशील मनुष्य है वह सडक़ सुरक्षा को संस्कार की तरह जीये।

दिल्ली से आई शिक्षाविद् शारदा ने कहा कि सडक़ सुरक्षा न होती तो सडक़ हत्यारी हो जाती आज सडक़ पर हर व्यक्ति दौड़ता नजर आ रहा है पर कोई भी समय पर कही नहीं पहुंचता। आज धैर्य, सहिष्णुता, समय प्रबन्धन सबसे बड़ी आवश्यकता है। ललित कला विभाग के अध्यक्ष डा. रामविरंजन ने कहा कि कला समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। वॉल पेंटिग के जरिये हर चौराहे पर सडक़ उपयोगकर्ता को सडक़ की विभीषिका से सचेत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर एक कलाकार होता है बशर्ते उसे कोई पहचाने और मंच दे।

सडक़ सुरक्षा कार्यकर्ता डा. जे.आर.कालड़ा ने सडक़ सुरक्षा संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के इतिइास पर प्रकाश डाला। दिन भर चले दो सत्रों में आयोजित विमर्श में उपपुलिस अधीक्षक शीतल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक पवन वत्स ने भी विचार रखे। दोनों सदनों की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात ओमवीर सिंह ने कहा कि समाज के हर नागरिक के मन में यातायात प्रहरी का बोध होना चाहिए। संचालन करते हुए पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं राजमार्ग कार्यालय के प्रचार अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि भूमण्डलीकरण के दौर में नागरिक पत्रकारिता का यह सदन दुनिया को एक नयी दिशा की ओर ले जा रहा है। ऐसे में नागरिक पत्रकारिता के इस दौर में हर व्यक्ति को सडक़ सुरक्षा के लिए अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।

इस अवसर पर सी डी आई निरीक्षक रणवीर सिंह, आर आई इंस्पेक्टर सुशील कुमार, इस्पेक्टर संजय कुमार, रीडर कर्मवीर, प्रदीप, सत्यवान, मलिकराज, राजेश, सतनाम, वजीर के साथ-साथ हरियाणा के सभी यातायात थानों के पुलिस कर्मचारी एवं प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विशेष रूप से सक्रिय हिस्सेदारी निभाये।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *