महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव तारागढ में पोषण अभियान के तहत ब्लॉक सी0डी0पी0ओ0 रामरती की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की। गांव के आगंनवाडी केन्द्र पर यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गर्भवती माताओं को उनके स्वास्थ्य के बारें में सपूंर्ण जानकारी दी। बच्चों के लिए चलाए जा रहें पोषण अभियान के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती माताओं को अपने शरीर की देखभाल कैसे की जाती है। पेट के कीडो से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले साबंुन से हाथ जरूर धुलवाये। उम्र अनुसार बच्चे के साथ खेलें एंव बातचीत करें। रोजाना आयरन और विटामिन युक्त नमक खायें।
पौष्टिकीकृत दूध और तेज तथा आयोडिन युक्त नमक खाये। ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 रामरती के द्वारा प्रधानमत्रंीं मातृत्व वदंना योजना के तहत मिलने वाली 5000 रूप्ये की राशि के बारे में जानकारी दी तथा आपकी बेटी हमारी बेटी के बारे मे भी विस्तार से बताया। जिला बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के तहत मिलले वाली 2000 रूप्ये की राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतः में गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने का सामान भी दिया तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहतं बेटियों के नाम पर पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा,निलिमा, सुपरवाईजर पिन्की, सावित्री देवी ,आगंनवाडी वर्कर शान्ति, राजरानी, उर्मिल हैल्पर निर्मला, विदया, सुूदेश तथा गांव की महिलाओं ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India