Breaking News
Home / Uncategorized / शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए निगम का अभियान जारी, दुकानो पर पॉलीथिन कैरीबैग मिलने पर लगाया जा रहा भारी जुर्माना

शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए निगम का अभियान जारी, दुकानो पर पॉलीथिन कैरीबैग मिलने पर लगाया जा रहा भारी जुर्माना

करनाल 30 जुलाई: प्लास्टिक व पॉलीथिन निर्मित कैरीबैग की ब्रिकी पर बैन को लेकर नगर निगम की ओर से एन.जी.टी. के निर्देशों की पालना कड़ाई से की जा रही है। मंगलवार को निगम की टीम ने शहर के विभिन्न दुकानदारों पर छापामारी कर करीब 1 क्विंटल पॉलीथिन जब्त किया और करीब 60 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। टीम में स्वयं उप निगमायुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश, ट्रीगर मास्टर गुरदेव के अतिरिक्त मोटीवेटर शामिल थे।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उप निगमायुक्त ने बताया कि शहर के पुरानी सब्जी मण्ड़ी क्षेत्र में पॉलीथिन के थोक विक्रेता विजय जैन की दुकान पर छापा मारकर करीब 70 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त किया और उस पर 25 हजार रूपये जुर्माना लगाया। इसी प्रकार पुराने बस स्टैण्ड़ के सामने अर्जुन नगर स्थित सतीश मिठाई विक्रेता की दुकान से भी 25 किलोग्राम पॉलीथिन कैरीबैग बरामद कर जब्त किए तथा मिठाई विक्रेता पर भी 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। इब्राहीम मण्ड़ी स्थित नंद स्वीट्ïस पर पॉलीथिन कैरीबैग पाए जाने पर 3 हजार रूपये का जुर्माना ठोका गया। जबकि पुरानी जनता मण्ड़ी में उप निगमायुक्त ने स्वयं छापामारी कर लाम्बा डिस्पोजल एंड क्रॉकरी की दुकान से डिस्पोजल बरामद कर 3000 रूपये जुर्माना लगाया।
दूसरी ओर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने शहर के सभी दुकानदारों से कहा है कि करनाल शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है। इसके लिए दुकानदारों का सहयोग चाहिए। क्योंकि उनके बिना इस मुहीम को सफल नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा है कि दुकानदार और रेहड़ी वाले ग्राहकों को कपड़े के थैले लाने के लिए कहें और शत प्रतिशत डिस्पोजल वाले कैरीबैग का ही प्रयोग करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि पॉलीथिन कैरीबैग को जब्त करने के लिए छापेमारी जारी रहेगी और जिन दुकानदारों के पास पॉलीथिन या डिस्पोजल पाया जाएगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *