कैथल, 31 जुलाई: संसद में नवनिर्वाचित सांसदों द्वारा सत्र के दौरान संसद परिसर में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिïगत किए जा रहे पौधारोपण अभियान की कड़ी में सांसद नायब सिंह सैनी ने पौधा रोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संदेश में आम जन मानस का आह्वïान किया कि वे पर्यावरण को बचाने के दृष्टिïगत अपने-अपने स्तर पर पौधा रोपण कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल शक्ति अभियान को गति प्रदान करते हुए पौधा रोपण करना इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान परिजनों के जन्म दिन पर एक-एक पौधा लगाएं और उस पौधे के देखरेख की जिम्मेवारी भी लें, ताकि पौधा फल-फूलकर छाया और फल प्रदान कर पर्यावरण को और अधिक संरक्षित कर सके। उन्होंने हरियाणा सरकार की जल ही जीवन योजना जिसे हरियाणा प्रदेश ने देश में पहली बार लागू करने का गौरव हासिल किया है, के संदर्भ में भी जानकारी देते हुए कहा कि जल संरक्षण के तहत इस योजना को प्रदेश के 7 जिलों में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वïान पर किसानों को धान के अलावा मक्का व अरहर जैसी वैकल्पिक फसलें लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उसके साथ-साथ किसानों को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधा रोपण करके हम अपनी धरती को हराभरा कर सकते हैं और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से भी बच सकते हैं। पौधा रोपण से प्राकृतिक संतुलन बनेगा। जल का संरक्षण भी होगा ओर उसके साथ-साथ जल का संचय भी किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज के संदर्भ में पौधा रोपण निहायत जरूरी है, इसलिए सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए अधिक से अधिक पौधा रोपण करें।
Post Now India Post Now India