Breaking News
Home / Uncategorized / तीज के पर्व पर किया गर्भवती माताओं को सम्मानित

तीज के पर्व पर किया गर्भवती माताओं को सम्मानित

महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव ककराला ब्लॉक चीका में में ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 श्रीमति कमलेश गर्ग की अध्यक्षता में तीज का पर्व मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की। कार्यक्रम में गांव की गर्भवती माताओं को शामिल किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने गर्भवती माताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान को अब गांव का हर एक समझ चुका है आज लोग बेटियों का महत्व समझने लगे है। उनकी भावनाओं का समझा जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि बेटी जिस घर में होती है वहां दुख कभी नहीं आते। बेटियो के नाम आते ही चेहरे पर खुशी दौड जाती है, बेटियां तो घर की शोभा होती है। जिस घर में बेटी का सम्मान किया जाता है उस घर में भगवान का निवास होता हैं बेटियां दो परिवारो को जोडती हैै। बेटी बचाने और बेटियों को पढाने से देश का विकास होगा। बेटियां सब के चेहरे पर मुस्कान ला देेती है जिस घर में बेटियां नहीं होती उस घर में सन्नाटा छाया रहता है। बेटियां सब के नसीब में नहीं होती। बेटियां उसी घर में होती है जहां उनका सम्मान होता हैै। इसलिए बेटियों का सम्मान करना चाहिए।

वहां पर मौजूद ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 श्रीमति कमलेश गर्ग के द्वारा प्रधानमत्रंीं मातृत्व वदंना योजना के तहत मिलने वाली 5000 रूप्ये की राशि के बारे में जानकारी दी तथा आपकी बेटी हमारी बेटी के बारे मे भी विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ उन्होने गर्भवती मातओं को दिए जाने वाले पूरक पोषाहार के बारें में भी विस्तार से जानकारी दी। सभी गर्भवती माताओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं भी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी गर्भवती माताओं को उपहार व बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने का सामान भी दिया। इस मौके पर बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के तहत मिलले वाली 2000 रूप्ये की राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाईजर निर्मल, अजलि ,बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा, निलिमा , सुपरवाईजर निर्मल, अजलि, आगंनवाडी वर्कर जगीर कौर, सिन्दर कौर, गुडडी, सुखविन्द्र ,कश्मीर व गांव की महिलाएं उपस्थित रहें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *