कुरुक्षेत्र 7 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईटी संस्थान में फिजिकल काउंसलिंग के लिए भीड़ उमड़ी यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सीसी त्रिपाठी ने बताया कि दाखिला लेने के लिए प्रदेश के साथ दूसरे प्रदेशों से भी विद्यार्थी आए हुए हैं क्योंकि यूआईटी संस्थान में सभी संसाधन व प्लेसमेंट और टीक्विप्, क्रेडिट बेस्ट परीक्षा को देखते हुए विद्यार्थियों की भीड़ इंजीनियर क्षेत्र में बढ़ रही है ।
उन्होंने बताया प्रात: 8 बजे से ही सभी विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग में अपनी हाजिरी लगाने के लिए लाइनों में लग गए थे। 11.00 बजे तक हाजिरी लगाने का कार्य किया गया और दोपहर 1 बजे काउंसलिंग शुरू की गई। उन्होंने बताया कि यह प्रसन्नता की बात है कि पूरे हरियाणा में आज काउंसलिंग यूआईईटी संस्थान में थी और यूआईइटी की लोकप्रियता के साथ सभी अभिभावक विश्वविद्यालय का वातावरण देखते हुए यहां दाखिला करवाने के इच्छुक हैं। उन्होंने अनुशासन से सफल दाखिला प्रक्रिया करवाने के लिए अभिभावको और विधार्थियो धन्यवाद किया।
इस मौके पर दाखिला इंचार्ज विजय गर्ग, राहुल गुप्ता, विशाल अहलावत, सुनील नैन, शिखा भारद्वाज, डॉ. सविता गिल, दीपक शर्मा, दीप्ति चौधरी, ज्योति टामक, जसमेर, अजय शर्मा, हरिकेश पपोसा आदि उपस्थित थे
Post Now India Post Now India