Breaking News
Home / Uncategorized / सोलर इन्वर्टर चार्जर के लिए कम्पयूटर के जरिए निकाला ड्रा

सोलर इन्वर्टर चार्जर के लिए कम्पयूटर के जरिए निकाला ड्रा

कुरुक्षेत्र 8 अगस्त: अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित एनआईसी वीसी रुम में अनुदान आधारित सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए कंप्यूटरीकृत रैण्डमाइजेशन के माध्यम से आवेदकों की उपस्थिति में ड्रा निकाला गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 543 लोगो ने आवेदन किया था। ड्रा के माध्यम से कुल आवेदकों में से 300 वॉट के सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए 11 तथा 500 वॉट के सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए 7 ड्रा निकाले गए। इसके अलावा 32 आवेदकों के फार्म नियमानुसार ना होने पर रद्द कर दिए गए। उन्होंने बताया कि आवेदकों ने फार्म आनलाईन भरे थे।

एडीसी ने बताया कि 300 वॉट का सोलर पैनल 1 बैटरी को पूर्ण रूप से दिन के समय चार्ज कर देता है तथा 500 वॉट का सोलर पैनल 2 बैटरी को पूर्ण रूप से चार्ज कर देता है अर्थात जिनके घरों में 1 बैटरी का इनर्वटर है वे 300 वॉट का सोलर पैनल लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन घरों में 2 बैटरी का इनवर्टर है वें 500 वॉट का सोलर पैनल लगा सकते हैं। 300 वॉट के सोलर पैनल की कुल कीमत लगभग 15 हजार रूपए है, जिस पर 6 हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। 500 वॉट के सोलर पैनल की कुल कीमत लगभग 22 हजार है, इस पर विभाग द्वारा 10 हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। इन सोलर पैनल को लगवाने से बिजली से इनवर्टर की बैटरी की चार्जिग की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर पीओ बलवान सिंह गोलन सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *