कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर । विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षको ंके लिए ‘अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ 15 दिसम्बर 2018 को सम्पूर्ण देश में एक ही दिन एक साथ आयोजित होगी। वर्तमान सत्र में अब तक पंजीकृत हुए 5356 विद्यालयों से47073 आचार्य एवं अभिभावक इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन पूरे देशभर में किया जाता है। उन्होंने बताया कि छात्रों को भारतीय संस्कृति का समुचित ज्ञान हो, इस हेतु छात्रों को शिक्षित करने वाले शिक्षक भी भारतीय प्राचीन अमूल्य संस्कृति एवं शिक्षा के प्रति अपने ज्ञान में प्रगाढ़ता लाते रहें, इस हेतु आचार्यों एवं अभिभावकों के लिए संयुक्त रूप से यह परीक्षा चार वर्गों (प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा एवं प्रज्ञा) में आयोजित की जाती है। प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में विद्यालयों के शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
Home / Education / देशभर में अखिल भारतीय आचार्य संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आज: डॉ. रामेन्द्र सिंह
Check Also
डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …
Post Now India Post Now India