Breaking News
Home / Uncategorized / भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

गुहला, 9 अगस्त : भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने गुहला खंड में जल शक्ति अभियान के क्रियांवयन की समीक्षा करते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे खंड के प्रत्येक गांवों में कम से कम एक रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा प्रत्येक गांव में कम से कम 25-25 सोकेज गड्ढïों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करवाएं ताकि वर्षा ऋतु के दौरान वर्षा के जल को भूमि में रिचार्ज किया जा सके।

श्री देवेंद्र सिंह ने तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया है। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में निर्माणाधीन सोकेज गड्ढïा एवं रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया तथा इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी दौरान स्वयं द्वारा गोद ली गई साईट बाउपुर गांव से पंजाब सीमा तक जाने वाली तीन किलोमीटर लम्बी सड़क के दोनों किनारे वन विभाग द्वारा किए गए पौधा रोपण का निरीक्षण किया तथा वन विभाग के अधिकारियों को इन पौधों की देखभाल करने के निर्देश दिए। वन विभाग द्वारा इस सड़क के दोनों ओर लगभग 1250 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा भूसला गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के पम्प हाउस पर बेकार हो चुके बोरवैल से बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी निरीक्षण किया तथा विभाग के अधिकारियों को इस स्थल पर पानी के साथ अन्य कचरे को जाने से रोकने के लिए जाली सहित ईंट व सीमेंट का ढांचा बनाने के निर्देश दिए ताकि पानी रिचार्ज होते समय यह बोर बंद न हो। इसके उपरांत उन्होंने सीवन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में निर्माणाधीन रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया तथा इसे जिला का सबसे बेहत्तर सिस्टम करार दिया। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर जिला में अन्य ढांचे बनाए जाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *