कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर गंगाजल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगान फिल्मों की अभिनेत्री ग्रेसी सिंह की दिली तम्मना है कि महाभारत के यादगार लम्हों को जीवंत रखने के लिए एक फिल्म बनाए। इस फिल्म की कहानी को लेकर बातचीत चल रही है और सबकुछ ठीक रहा तो महाभारत पर एक फिल्म भी बनाएंगी। इतना ही नहीं फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह की यह भी इच्छा है कि जिस धरा पर महाभारत हुआ, उस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का भ्रमण भी करू। इसलिए गीता स्थली से जब-जब निमंत्रण मिलेगा, तब-तब इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचने का का हरभरसक प्रयास करेंगी।
प्रसिद्घ अभिनेत्री ग्रेसी सिंह अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2018 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर खुशी और गर्व होने का इजहार करते हुए कहा कि ब्रहमकुमारी की सदस्य होने के नाते हर रोज पवित्र ग्रंथ गीता से कुछ नया पाठ सिखती है और मन में गीता का ज्ञान धारण कर अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करती है। कुरुक्षेत्र गीता स्थली के रुप में बहुत सुनने और जानने के बाद इस स्थल को देखने और नजदीक से जानने का पहली बार अवसर मिला है। यह अवसर भी अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के दौरान मिला है।
फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने भारत व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारी की शक्ति को पहचाना चाहिए। नारी की वजह से ही संसार चल रहा है। इसलिए नारी का सम्मान समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
Post Now India Post Now India