आज शाहाबाद मारकंडा में डॉ० बी० आर० अंबेडकर इंप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान श्री चमन लाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों का आवाहन करते हुए श्री चमन लाल ने कहा कि आज देश हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है आज उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटा कर यह साबित भी किया है। श्री चमन लाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का जो सपना देखा था वह सपना आज पूरा हुआ है। आज सही मायनों में कश्मीर की आजादी का दिन है और इस दूरदर्शी निर्णय से कश्मीर और कश्मीरियों की उन्नति के नए आयाम खुलेंगे। इस निर्णय से कश्मीर में निवेश का रास्ता खुल गया है जिससे वहां विभिन्न उद्योग धंधे और अनेक शिक्षण संस्थान, मेडिकल संस्थान और बहुत सारे संस्थानों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस निर्णय से कश्मीर के लोगों की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। प्रधानमंत्री के इस निर्णय से हमारे पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन को भी यह संदेश दिया गया है कि भारत अब किसी भी देश के आगे रुकने वाला नहीं है और वह अपनी एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। श्री चमन लाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का यह मकसद प्रधानमंत्री के साथ-साथ समस्त देशवासियों की भावनाओं का सम्मान और धन्यवाद करना था। इस अवसर पर डॉ० बी० आर० आंबेडकर एम्पलाइज एसोसिएशन के 200 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India