कुरुक्षेत्र 10 अगस्त लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने गांव जोगी माजरा में 45 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाली व्यामशाला व 16 लाख 50 हजार से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र और करीब 15 लाख रुपये से बनने वाली चार गलियों का शिलान्यास किया।
वे शनिवार को गांव जोगी माजरा में करीब 76 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास करने उपरांत जनसभा को सम्बोधित करे रहे थे। विधायक ने कहा कि सरकार के प्रयासों से लाडवा हल्का के लोगों को वर्ष 2019 में अनेक सहुलियते देने के लिए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई करोड़ की योजनाओं व परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार सीएम मनोहर लाल जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जिसने क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए कार्य किए हैं। हरियाणा मे अपनी पारदर्शी नीतियों और विकास कार्य के दम पर फिर एक बार मनोहर सरकार बनने जा रही है ।
विधायक पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हल्का एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है विकास के क्षेत्र में लाडवा हल्का प्रदेश का नंबर वन हल्का बन गया है। उन्होंने कहा कि लाडवा हल्का देश का पहला हल्का है जिस हल्के के प्रत्येक गांव में सीसीटीवी कैमरे हैं, पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया है, जल संरक्षण के लिए विशेष योजना तैयार की गई है, हल्के में लोग स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, प्रत्येक गांव में कुश्ती के अखाड़े खोले गए हैं। विधायक ने कहा कि लाडवा हल्का प्रदेश का पहला हल्का है जिसमें सभी घोषणाएं पूरी हो चुकी है शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली सभी क्षेत्रों में हल्का अग्रणी क्षेत्रों में आता है। पिछली सरकारों ने लाडवा हल्के की अनदेखी की थी भाजपा की सरकार बनने के बाद हल्के में हुए विकास कार्यों को लेकर हल्के की जनता काफी खुश है जिसके परिणाम स्वरूप 2014 के मुकाबले 2019 में हल्के की जनता ने इस बार तीन गुना वोट अधिक देकर अपना विश्वास दिखाया है
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुछेद 370 व आर्टिकल 35ए को समाप्त करते हुए वहां के लोगों को भी देश के अधिकारों में शामिल किया गया है। अब जम्मू कश्मीर में देश का कानून लागू होगा। केन्द्र सरकार ने देश को टेढ़ी नजर से देखने वाले लोगों को सबक सिखाने का काम किया है। अब जम्मू कश्मीर में अमन शांति का वातावरण बनेगा और लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल पाएंगी। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है, क्योंकि इस निर्णय से आज पूरा देश खुशी से झूम उठा है।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत का यह सबसे बड़ा फैसला है और प्रत्येक भारतवाशी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह ने इस निर्णय से अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना भी साकार हुआ है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश को विघटित करने वालों पर कड़ा सबक सिखाया गया है। लद्दाख तथा जम्मू एवं कश्मीर को दिल्ली की तर्ज पर केंद्र शासित प्रदेश बनाकर देश हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है। भाजपा सरकार विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर से यह गर्व से कह सकते हैं कि सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमवीर, सरपंच भूपेंद्र सिंह ,ऋषि पाल, मोहित सैनी ,रविंद्र सिंह,मनदीप कुमार, एसडीओ राकेश अरोड़ा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India