Breaking News
Home / Uncategorized / रामलीला ग्राउंड में लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 121 कन्याओं के आलौकिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया

रामलीला ग्राउंड में लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 121 कन्याओं के आलौकिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया

करनाल, 9 अगस्त। रामलीला ग्राउंड में लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 121 कन्याओं के आलौकिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और भारतीय संस्कृति के अनुरूप पूर्ण विधि-विधान द्वारा मंत्रोचारण सहित सामुहिक कन्या पूजन कर उन्हें शिक्षा सामग्री के उपहार वितरित किये। मुख्यातिथि ने समाजसेवा और कन्याओं की भलाई के लिए काम करने वाले ट्रस्ट को अपने निजी कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अपने संबोधन में कहा कि लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन कर बेटी को सम्मानित करने का फैसला ऐतिहासिक है। वर्ष 2014 से पूर्व समाज मे बेटियों की संख्या लगातार घटती जा रही थी। जब देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन्होंने बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संकल्प लिया और हरियाणा के पानीपत से इसकी शुरुआत की। यह अभियान सामाजिक आंदोलन बना जिसके कारण लिंगानुपात 837 से बढक़र 2019 में 915 से पार हो गया है। उन्होंने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र का धौलगढ़ ऐसा गांव है जिसमें 100 बेटो के पीछे बेटियों की संख्या 105 से भी अधिक है। भारत की बेटियां वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। पिछले ओलंपिक खेलों में हरियाणा की बेटियों ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। करनाल की बेटी कल्पना चावला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम चमकाया। उन्होंने कहा की अच्छी मानसिकता के लोगों के कारण आज बेटी का मान बढ़ा है। लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट ने कन्या पूजन का आयोजन कर पूण्य का कार्य किया है। कार्यक्रम में बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बहन किरण, अमित सिंगल, गिरीश सहगल सहित काफी संख्या में ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *