Breaking News
Home / Uncategorized / कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर रजनी रॉयल पैलेस पूंडरी में किसान मेले का आयोजन किया गया

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर रजनी रॉयल पैलेस पूंडरी में किसान मेले का आयोजन किया गया

कैथल, 13 अगस्त: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर रजनी रॉयल पैलेस पूंडरी में किसान मेले का आयोजन किया गया। हरियाणा किसान आयोग के चेयरमैन डॉ. रमेश यादव व उपकृषि निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसानों का आह्वïान करते हुए कहा कि आने वाली पीढिय़ों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बहुत ही सोच-समझकर जल का प्रयोग करें। किसान आज ही घर में जाकर जल संरक्षण के बारे में चर्चा करें और बर्बाद होने वाली पानी को रोकने का कार्य करना शुरू कर दें, तभी हमारा जल संरक्षण का कार्यक्रम सार्थक होगा। मेले में आए हुए किसानों के लिए जल शक्ति अभियान विषय व जल संरक्षण विषय पर कृषि विभाग से संबंधित भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारियों ने जल संरक्षण का महत्व व अपने-अपने विभागों की वर्तमान में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद ने बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। मत्स्य पालन अधिकारी शकुंतला देवी ने भी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व संयोजक डॉ. देवेंद्र चहल ने जल संरक्षण के बारे में किसानों को भूमि के गिरते जल स्तर को बचाने के लिए किसानों से अपील की कि धान की फसल का मोह छोड़कर कम लागत वाली फसलों का उत्पादन करें। डॉ. जसबीर सिंह वैज्ञानिक ने धान की फसल में लगने वाले हानिकारक कीट व बीमारियों के बारे में जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. देवेंद्र ने पशुओं के रख-रखाव व विभाग से संबंधित सभी स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. रमेश यादव ने उपस्थित किसानों को जल बचाने की शपथ दिलाई व सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई गई स्कीमों के बारे में पूर्ण जानकारी दी। किसानों को एक-एक फलदार पौधा वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. सतीश नारा, सुशील कुमार, प्रगतिशील किसान क्लब के प्रधान महेंद्र रसीना, गुलाब राजा टयोंठा, सुरेंद्र, जीत, राजेश के अलावा अन्य किसान मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *