शाहाबाद मारकंडा, 13 अगस्त सोमवार को देर सायं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव सलपानी कलां और अजराना खुर्द में दो करोड 41 लाख से बनी नई सडकों का उदघाटन कर जनता को समर्पित की। इस सडकों में सलपानी कलां से सलपानी खुर्द व गोगपुर तथा अजराना कलां से हिंगाखेड़ी तक की सडक शामिल है। दोनो गांवों में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों की काफी पुरानी मांग थी। इन सडकों के बनने से इलाके के दो दर्जन गांवों को लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच मेवा सिंह विर्क, पूर्व सरपंच दल सिंह राणा, दर्शन राणा व हरदीप राणा ने शाल, पगडी व स्मृति चिन्ह के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया और गांव के विकास के लिए मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा।
राज्यमंत्री ने सभी कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। अजराना कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के द्वार के सौंदर्यकरण के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की। राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बेहतरीन कार्यप्रणाली के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। गरीब परिवारों को उज्जवला स्कीम के तहत रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। शहरों की तरह गांवों में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। युवाओं को मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही है। गरीब परिवारों को तीर्थ स्थान की यात्रा के लिए रेलगाड़ी में सीट रिजर्व करवाने का खर्चा हरियाणा सरकार ने उपलब्ध करवाने की योजना चलाई है। गांव अजराना कलां के पूर्व सरपंच दल सिंह राणा, ज्ञान चंद, ब्लॉक समिति मैंबर सुभाष चंद, रामकुमार शर्मा, राजिंद्र राणा, परविंद्र राणा, ऋषिपाल राणा, सिमरण सिधू अपने सैंकडों साथियों के साथ इनैलो व कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हो गए। राज्यमंत्री ने सभी का फूलमालाओं व पार्टी के पटके पहनाकर स्वागत किया और कहा कि सभी को पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता कर्णराज सिंह तूर, जोगिंद्र रत्ता, बलदेव राज सेठी, मुलख राज गुंबर, विक्रम अटवान, तेवर खान, गोपाल राणा, रिंकू बैरागी, सूरत सिंह किले वाला,बलजीत सिंह डेरा
Post Now India Post Now India