Breaking News
Home / Uncategorized / अपने-अपने संबंधित जिला में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों को अपना ब्यौरा डालने के लिए जागरूक करें: केसनी आनंद

अपने-अपने संबंधित जिला में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों को अपना ब्यौरा डालने के लिए जागरूक करें: केसनी आनंद

कैथल, 13 अगस्त: हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने संबंधित जिला में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों को अपना ब्यौरा डालने के लिए जागरूक करें, ताकि प्रदेश के सभी किसान इस महत्वकांक्षी योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सके। जिस भी क्षेत्र में किसानों ने पोर्टल पर अपना ब्यौरा अभी तक नही डाला है, उन सभी का ब्यौरा कॉमन सर्विस सैंटरों के माध्यम से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में अपलोड किया जाए। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विभाग द्वारा जो भी कस्टम हायरिंग सैंटर के लिए लक्ष्य दिया गया है, उन्हें जल्द पूरा करें।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला में किसानों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अब तक कैथल खंड में 8 हजार 579 किसानों ने, कलायत खंड में 3 हजार 478 किसानों ने, राजौंद खंड में 2 हजार 255, सीवन खंड में 3 हजार 6, गुहला में 8 हजार 523, पूंडरी में 4 हजार 751 तथा ढांड खंड में 3 हजार 425 किसानों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाकि बचे किसानों का भी ब्यौरा जल्द पंजीकृत कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने जिला के किसानों से भी आह्वïान किया कि सभी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाए। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, दिनेश शर्मा, मार्किट कमेटी के सभी सचिव मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *