कुरुक्षेत्र. प्ररेणा समिति हरियाणा द्वारा पिपली से सेक्टरों में 211वीं साइकिल चलाएं पौधे लगाओ जागरूकता रैली निकाली. रैली में हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के कार्यकारी अभियंता भूपिंद सिंह मुख्यातिथि के रूप में पधारे. उन्होंने कहा कि समिति द्वारा साइकिल की सवारी और पौधारोपण एक साथ करना पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है. समिति सदस्यों ने सेक्टर 5 के पार्क में नीम, बेल पत्थर और जड़ी बूटियों के पौधे रोपित किये. समिति प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि शहर के कोने कोने में उन द्वारा रोपित किये गए पौधे फल फुल रहे हैं. यह देखकर समिति के सभी सदस्य प्रसन्न हैं. इससे उनके उत्साह में भारी वृद्धि हुई है. केवल वृक्ष ही ऐसा देव है जो पुरे जगत को प्राण वायु देकर जीवित रखता है. शास्त्रों में इनकी पूजा का विधान है. समिति की जिला प्रधान राज कुमारी पंवार और कोषाध्यक्ष दुष्यंत बक्शी ने कहा कि वे समय समय पर लगाए गए पौधों की देखभाल करते हैं. इस अवसर पर कर्म चंद, अंकित आदि उपस्थित रहे.
Post Now India Post Now India