Breaking News
Home / Events / जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धोंचक ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय न्यायिक परिसर मेें आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वजा रोहण किया

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धोंचक ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय न्यायिक परिसर मेें आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वजा रोहण किया

कैथल, 16 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.एम. धोंचक ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय न्यायिक परिसर मेें आयोजित समारोह में राष्टï्रीय ध्वजा रोहण किया तथा उपस्थित गण को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन की पावन पर्व की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इसी दिन 1947 में हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था, जिसके लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया तथा असंख्य वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी। हमारा राष्टï्र इनके योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने उपस्थित गण को भारत वर्ष को गौरवान्वित करने हेतू अथक परिश्रम करने की शपथ भी दिलवाई।

श्री एम.एम. धोंचक ने कहा कि हम देश की महिमा को याद करते हैं। देश को आजाद करने के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया, जिनमें महात्मा गांधी, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस इत्यादि प्रमुख हैं। इन सभी महापुरुषों ने भारतवर्ष की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश शासन से लगातार संघर्ष किया। हमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना है, जिनकी कुर्बानी के परिणाम स्वरूप ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम अपने मन से सोच सकते हैं और स्वतंत्र रूप से अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आज हमारा देश दिन प्रतिदिन चहुंमुखी विकास करते हुए विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमारा देश विशाल विविधताओं के होते हुए भी एकता के सूत्र में बंधा हुआ मजबूत राष्टï्र है। प्रौद्योगिकी से लेकर कृषि तक हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं तथा हमेशा आगे बढने और बेतत्तर कार्य करने के लिए तत्पर हैं। आज जब हम स्वतंत्रता दिवस पर अपने देश की उपलब्धियों को याद करते हैं तो देश के शूरवीर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी भूला नहीं सकते। हमारे बहादुर सैनिकों की देश भक्ति एवं देश प्रेम के कारण ही हम शांति से रह रहे हैं। बहादुर सैनिक देश विरोधी ताकतों के नापाक इरादों को कुचलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और देश की सीमाओं पर हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए 24 घंटे तैनात रहते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हुकम सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अमित शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मधुलिका, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर, न्यायिक दंडाधिकारी श्री सौरभ शर्मा, श्री अरुण डाबला, श्री प्रमोद कुमार, श्री उदय प्रताप, जिला न्यायवादी एनडी बिश्रोई सहित बार एसोसिएशन के प्रधान, राजिंद्र सिंह ढुल तथा अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता अरविंद खुरानिया व अन्य अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *