Breaking News
Home / Events / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय तथा लघु सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा सलामी ली

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय तथा लघु सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा सलामी ली

कैथल 16 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय तथा लघु सचिवालय परिसर में राष्टï्रीय ध्वजारोहण किया तथा सलामी ली। उन्होंने जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन की शुभ कामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्रता दिवस समारोह को राष्टï्रीय पर्व की तरह हर्षोल्लास केे साथ मनाएं तथा रक्षा बंधन के पवित्र पर्व को भी भाई बहन के आपसी प्रेम के साथ मनाएं।

डॉ. प्रियंका सोनी ने अपने संदेश में कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को आज हमें नमन करना चाहिए तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके सपनों के भारत का निर्माण करने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वïान करते हुए कहा कि वे क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने एवं देश को समृद्ध बनाने के लिए जुनून के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने घर परिवार की चिंता को छोड़कर भारत माता की गुलामी की बेडिय़ों को काटने का संकल्प लेकर उसे पूर्ण किया।

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के उपरांत स्थानीय सिरटा रोड स्थित कुष्ठïाश्रम में रह रहे परिवारों को फल वितरित किए तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने इन परिवारों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ समृद्घि की कामना की। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की माता श्रीमती इंदिरा सोनी ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल पूछा तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन की शुभ कामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा कुष्ठï रोगियों को भी निशुल्क ईलाज मुहैया करवाया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *