कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय ब्रहमसरोवर पर लगे सरस मेले व क्राफ्ट मेले में हरियाणा प्रदेश और आस-पास के प्रदेशों से पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं तथा जम कर खरीददारी कर रहे हैं। मेले में लगे स्टॉल पर पर्यटक जमकर पार्टीवेयर कुर्ते पजामें तथा नए लुक की जैकेट्स खरीद रहे हैं। स्टॉल के प्रभारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले समीर ने बताया कि वह मेले में हर साल आते हैं, इस बार वह नए लुक की जैकेट्स लेकर आए हैं। उनकी स्टॉल पर खादी से बने कुर्ते व जैकेट भी हैं। समीर ने बताया कि यह उनका पुस्तैनी काम है, यह काम पिछले 30 सालों से कर रहे हैं। समीर ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के अलावा फरीदाबाद, यमुनानगर, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित कई जगह जाते हैं,बल्कि कई जगह तो स्पैशल तौर पर बुलाया जाता है।
Post Now India Post Now India