Breaking News
Home / Events / देश की आजादी के लिए असंख्य मतवालों ने दी अपने प्राणों की आहुति: यादव

देश की आजादी के लिए असंख्य मतवालों ने दी अपने प्राणों की आहुति: यादव

लाडवा 15 अगस्त: एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वर्ष 1947 में आज ही के दिन हमें आजादी मिली थी। इस आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में लाला लाजपत राय, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे महान नेताओं ने एक लम्बा संघर्ष किया। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे आजादी के असंख्य मतवालों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

एसडीएम अनिल यादव वीरवार को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर लाडवा अनाज मंडी परिसर में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपमंडल वासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस राष्ट्रीय पर्व पर एसडीएम ने सबसे पहले शहीदों को नमन किया और राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस दौरान लाडवा विधायक डा. पवन सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। एसडीएम ने कहा कि हर देश और प्रदेश की उन्नति के लिए अनेकों शहीदों ने अपना बलिदान दिया। इन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को मान-सम्मान देना और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र की उन्नति में सहयोग देना व शहीदों के सपनों का भारत बनाने का हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान और आजादी के बाद देश की सरहदों की रक्षा के लिए हरियाणा के वीर शहादत देने में हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे हैं। आज भी हमारी सशस्त्र सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान हरियाणा से है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रमुख राज्य है, जहां डीबीटी योजना के तहत शत-प्रतिशत पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। इस समय विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों को दिया जा रहा है। ईबीटी/डीबीटी योजना के तहत सालाना 6,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है जिससे 2.20 लाख लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में ई-कनेक्टिविटी सुविधा से युक्त 1830 ग्राम सचिवालय स्थापित किए गए हैं। डा. अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक कक्षाओं में कक्षावार 8000 रुपये से 12,000 रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति तथा पिछड़े वर्ग के 10वीं कक्षा के छात्रों को प्रतिषतता के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस समारोह में लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने भी हल्का वासियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस राष्टï्रीय पर्व को प्रदेश का प्रत्येक नागरिक हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। विधायक ने लाडवा हल्के में करवाएं गए विकास कार्यो पर बारीकि से प्रकाश डालते हुए कहा कि गांव धनौरा जाटान में ढाई करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण, बाबैन में सीएचसी बनाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस के जवानों, एनसीसी के बच्चों, होमगार्ड ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी शो का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम अनिल यादव ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बैंड परेड, पीटी शो, लेजियम और राष्ट्रीय गान के सभी प्रतिभागयिों के अलावा एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक डा. शैलेन्द्र शर्मा ममगईं को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन अमित सिंगला ने किया। इस मौके पर तहसीलदार हरीश नारंग, नगर पालिका अध्यक्ष साक्षी खुराना, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीपीओ सुरेश कुमार, बीडीपीओ बाबैन राजन सिंगला, भाजपा नेता ओमवीर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन मेघराज सैनी, बीईओ बलवंत सिंह, नवीन गर्ग आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *