कैथल, 17 अगस्त: हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान फसल और जमीन की जानकारी घर बैठे भर सकते हैं। ऐसा करने से किसानों को कई लाभ होंगे तथा सरकार की किसानों हेतू चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पंजीकरण करने के लिए किसान 222.द्घड्डह्यड्डद्यद्धह्म्4.द्बठ्ठ पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-180-2060 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा सरकार की नीतियां किसानों के लिए काफी हितकारी हैं। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दी गई गई जानकारी से वे प्राकृतिक आपदाओं में खराब होने वाली फसलों का मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं तथा किसानों को सरकारी दफ्तरों में बार-बार चक्कर भी नही काटने पड़ेंगे। इसके तहत किसान फसल को खरीदने व बेचने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे। घर बैठे ही आपको खाद, बीज, दवाईयों, ऋण और मशीनरीयों पर भी अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। पंजीकरण करने के लिए किसान 222.द्घड्डह्यड्डद्यद्धह्म्4.द्बठ्ठ पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस पोर्टल पर किसान को अपना नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, मोबाईल नंबर, जमीन की फर्द या खसरा नंबर, खेवट, खतौनी नंबर, फसल का नाम, किस्म, बुआई के समय की जानकारी, किसान बैंक खाता विवरण आदि अपलोड करवाना होगा। रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से किसान को अपडेट जानकारी प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 34 हजार 777 किसानों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड हुआ है, जिसमें कैथल खंड में 8 हजार 769 किसानों ने, कलायत खंड में 3 हजार 593 किसानों ने, राजौंद खंड में 2 हजार 325, सीवन खंड में 3 हजार 104, गुहला में 8 हजार 769, पूंडरी में 4 हजार 852 तथा ढांड खंड में 3 हजार 653 किसानों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों का पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्रों की सहायता से भी पोर्टल पर जानकारी अपलोड करवा सकते हैं।
Post Now India Post Now India