Breaking News
Home / Uncategorized / जिला पुलिस तथा जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिला पुलिस तथा जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किया गया

कैथल 18 अगस्त: जिला पुलिस तथा जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से स्थानीय कमेटी चौक के नजदीक स्थित शहीदी स्मारक के सामने अपनी राहें-अपनी आजादी राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने शिरकत की। राहगिरि कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता को देखकर दर्शकों में भी जोश नजर आया।

पुलिस अधीक्षक विजेंद्र विज ने राहगिरि कार्यक्रम में अपने संबोधन से जिला के सभी लोगों का आह्वïान किया कि हम सबको मिलकर ड्रग्स जैसे कारोबार को जड़मूल समाप्त करना है। यह नशा व्यक्ति व उसके परिवार को उझाड़ देता है। आजकल युवा नशे की गिरफ्त में ज्यादा आने लगे हैं और इस नशे में पडऩे के बाद इससे निकलना भी काफी मुश्किल है। इससे समाज का वातावरण भी खराब होता है। नशे जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए आम जन मानस को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों पर पूरी निगरानी रखें। बच्चा चाहे स्कूल में हो, घर हो, खेल कूद के लिए बाहर गया हो, परिजनों को ध्यान रखना होगा। बच्चे के हाव-भाव व नार्मल बच्चे से अलग कोई स्वभाव नजर आता है तो सचेत हो जाएं। नशे को रोकने के लिए हमें पहले अपने घर से ही शुरूआत करनी होगी। इसके बाद हमें अपने मोहल्ले का ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि डीएसपी हैडक्वार्टर को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। समाज के हर वर्ग का दायित्व बनता है कि वे नशे से संबंधित सूचना तुरंत दें और डरे नही। पुलिस विभाग द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखती है। पुलिस प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन के सभी संबंधित विभाग भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने राहगिरि कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखना होगा तथा पानी की बूंद-बूंद को संचय करना होगा। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार भी जल संरक्षण अभियान चलाए हुए हैं तथा आम व्यक्ति भी इसके तहत अधिक से अधिक जल संचय में सहयोग करें।

महिला थाना प्रभारी रेखा ने लड़कियों व महिलाओं का आह्वïान किया कि वे तुरंत अपने एंड्रायड मोबाईल पर दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करें तथा परिवार में अन्य को भी इस एप के बारे में जानकारी दें। इस एप के माध्यम से आपको शहर के उसी स्थान पर पुलिस सुरक्षा मुहैया होगी। पुलिस खुद एप के माध्यम से आपसे संपर्क बनाएगी और आपको सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके अलावा आप 1091 व 100 नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ दोस्ती जैसा माहौल बनाकर उनको हर प्रकार की जानकारी दें। पेरेंटस गुड टच व बैड टच के बारे में भी बच्चों को जागरूक करें।
राहगिरि कार्यक्रम की शुरूआत में ही जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक अमले ने अपने भजनों से सबके मन को मोह लिया। प्रसिद्ध कलाकार बलबीर शर्मा ने जम्मु कश्मीर में 370ए व 35ए को खत्म किए जाने पर एक भजन पेश किया, जिसमें शब्द थे, मोदी-शाह की जोड़ी नै, ऐसा बंधन तोड़ दिया, जम्मु-कश्मीर व लद्दाख को देश के साथ जोड़ दिया। इसको सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद रामचरण शर्मा ने रागनी के माध्यम से नशे के प्रति जागरूक किया। सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल ने गणेश वंदना, हरियाणवी डांस, पंजाबी भंगड़ा व एकल नृत्य भी पेश किया। लव डांस एकेडमी के बच्चों ने भंगडा, लैंड लोर्ड डांस एकेडमी ने हरियाणवी डांस, महिपाल पठानिया ने देशभक्ति गीत, रिया गोयल व हितेश ने अपनी कविता सुनाई। जल संरक्षण विषय पर ओएसडीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका से आम लोगों को जागरूक किया कि आने वाले समय में पानी की कमी के कारण किस प्रकार के संकट पैदा हो सकते हैं। एक-एक बूंद को बर्बाद होने से रोकने का आह्वïान भी इस लघु नाटिका से किया गया। इसके अलावा राहगिरि कार्यक्रम में रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें सिटी थाने ने सदर थाने को हराकर अपनी जीत दर्ज की। इस कार्यक्रम में राहगिरि स्टेज पर प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बलजिंद्र सिंह, रविंद्र सांगवान व कुलवंत सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, रेखा, प्रदीप कुमार, पाशा जैन, मोहन नायक, लाजपत सिंगला, व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा शहर वासी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *