कैथल 20 अगस्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिला में 31 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करके जिला के विकास में एक नए अध्याय की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 12 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से पूर्ण की गई 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 18 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की धनराशि से पूर्ण की जाने वाली 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के आज तीसरे दिन यात्रा के कैथल में पहुंचने पर स्थानीय कोयल कॉम्पलैक्स में 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा 12 करोड़ 19 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि से पूर्ण करके लोकाॢपत की गई विकास परियोजनाओं में 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय पुलिस लाईन परिसर में नव निर्मित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का भवन, कलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी शेरू में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने हेतू 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार रुपये से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में नव निर्मित जलघर एवं बिछाई गई पाईपलाईन, गांव नरड़ में स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने हेतू 2 करोड़ 25 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि से नव निर्मित जलघर एवं बिछाई गई पाईपलाईन, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 76 लाख 67 हजार रुपये की धनराशि से खरक माईनर का जीर्णोद्धार तथा ढांड में 1 करोड़ 62 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि से नव निर्मित उप तहसील के भवन का निर्माण कार्य शाामिल हंै।
श्री मनोहर लाल ने 18 करोड़ 94 लाख 39 हजार रुपये की धनराशि से पूर्ण की जाने वाली 4 विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें कलायत में 13 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि से लघु सचिवालय के भवन का निर्माण, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 34 लाख 28 हजार रुपये की धनराशि से कुलतारण सब माईनर का जीर्णोद्घार, 1 करोड़ 48 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि से गुहणा सब माईनर का जीर्णोद्धार तथा 1 करोड़ 27 लाख 89 हजार रुपये की धनराशि से पूर्ण होने वाला भानपुरा सब माईनर का जीर्णोद्घार शामिल हंै।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह व अमित आर्य, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह कुण्डु, नगराधीश विवेक चौधरी, कर्ण सिंह रानौलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, संजय भारद्वाज, श्याम सुंदर बंसल, अरुण सर्राफ, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच, कमलेश ढांडा, शैली मुंजाल, सुरेश राविश सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India