करनाल 20 अगस्त, जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल ने एक सप्ताह तक चलने वाले पर्यावरण बचाव अभियान का शुभारंभ करनाल स्थित बाबू मूल चन्द औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से किया इस मौके पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बलदेव सगवाल, अनुदेशक जसविन्द्र संधू, राम विलास शर्मा, सजंय कुमार, एनसीसी कैडेट्ïस तथा छात्रों ने प्राधिकरण के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान छात्रों से अनुरोध किया गया कि वे इन पौधों की देखभाल करें ताकि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण को कम किया जा सके। वहां उपस्थित छात्रों से अपील की गई कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल आने वाले दिनों में कुंजपुरा, बड़ागांव, दाहा, ऊँचासमाना, कम्बोपुरा तथा एमडीडी बालभवन फूसगढ़ में पौधारोपण करेगा तथा साथ ही साथ सभी पैरालिगल वॉलिंटियरोंं को निर्देश दिया कि वे कम से कम दस पेड़ लगाएं।
Post Now India Post Now India