Breaking News
Home / Uncategorized / प्रदेश के गरीबों के अधिकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में सुरक्षित: विधायक हरविन्द्र कल्याण

प्रदेश के गरीबों के अधिकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में सुरक्षित: विधायक हरविन्द्र कल्याण

करनाल 21 अगस्त, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने 521 बीपीएल कार्ड वितरित करते हुए खुशी जाहिर की कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में प्रदेश के गरीब परिवारों के अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने इतने बड़े स्तर पर जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल कार्ड वितरित किए हों और जो परिवार अभी भी वंचित रह गए हैं आने वाले समय में उन लोगों को भी इस श्रेणी में जोड़ लिया जाएगा।
विधायक बुधवार को घरौंडा के बीडीपीओ कार्यालय में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित बीपीएल कार्ड वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बीपीएल कार्ड वितरित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में 521 पात्र परिवारों को नए बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं जिन्हें आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम के माध्यम वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के कारण इन परिवारों का जीवन सरल होगा और यह सरकार की योजना का लाभ लेकर अपने परिवार का निर्वाह ठीक प्रकार से कर सकेंगे।

विधायक ने कहा कि आप सभी को मालूम है कि इससे पहले बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए पात्र व्यक्तियों को कितने चक्कर काटने पड़ते थे परंतु अब ऐसा नहीं है। अब पात्र व्यक्तियों को ही इस योजना का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिले इसके लिए उन्होंने पिछले पांच सालों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला बैरागी एसडीएम गौरव कुमार, ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी, बीडीपीओ प्रेम सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

बॉक्स: विधायक ने लोगों को जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए दिया निमंत्रण
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने इस मौके पर उपस्थित सभी से कहा कि मुख्यमंत्री कल 22 अगस्त को करीब सुबह 11 बजे घरौंडा में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्वागत रेलवे स्टेशन परिसर में किया जाएगा, वहां पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह भी किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *