करनाल 21 अगस्त, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 22 अगस्त को महाराजा अग्रसैन चौंक से करनाल जिले की करीब 109 करोड़ रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे जिनमें 8 उद्घाटन व 7 शिलान्यास शामिल हैं जिनमें घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की पांच परियोजनाएं, असंध विधानसभा क्षेत्र की तीन परियोजनाएं, करनाल विधानसभा क्षेत्र की तीन परियोजनाएं, इंद्री विधानसभा क्षेत्र की एक व नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की 5 विकास परियोजनाएं शामिल हैं
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 22 अगस्त को करनाल जिला में जन आशीर्वाद यात्रा इंद्री विधानसभा के गांव भादसों से आरंभ होगी। इस यात्रा का नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा करनाल के अग्रसैन चौंक से ही सभी उद्घाटन व शिलान्यास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 30 करोड़ 13 लाख रुपये के तीन उद्घाटन व 78 करोड़ 77 लाख रुपये के सात परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिनमें घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 9 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बसताड़ा में आईटीआई का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा (घरौंडा) में 4 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से बनाए गए साईंस ब्लॉक, कम्बोपुरा गांव में 2 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से नगरनिगम द्वारा बनाए गए सामुदायिक केन्द्र, ऊंचा समाना गांव में करीब 40 लाख रुपये की लागत से स्वागत गेट का उद्घाटन करेंगे तथा करीब 11 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से रेलवे रोड से आरयूबी तक की सडक़ के कार्य शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार असंध विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बने बस स्टैंड के सब डिपो, असंध न्यायिक परिसर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनाए गए वकीलों के चैंबर तथा असंध शहर के वार्ड नं. 1 में 2 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से तालाब के फाईव पौंड का उद्घाटन करेंगे तथा करनाल विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव काछवा में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जिला बार एसोसिएशन के अनुरोध पर जिला कोर्ट में वकीलों के लिए बनने वाले नए चैंबरों का शिलान्यास करेंगे तथा अग्रसैन चौंक पर समस्त अग्रवाल समाज द्वारा तैयार किए गए 61 फुट तिरंगे झंडे को लहराएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री इसी स्थान से 3 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किए गए करनाल रैस्ट हाऊस का उद्घाटन करेंगे और मुख्यमंत्री नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 54 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली सात परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनमें 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से तरावड़ी का नया विश्राम गृह, 5 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से निसिंग में विश्राम गृह, 17 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से नीलोखेड़ी की सीएचसी में बैड की क्षमता बढ़ाने, 18 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से राजकीय कन्या महाविद्यालय बस्तली, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से माजरा रोड़ान में स्टेडियम, 2 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से सीकरी गांव में स्टेडियम का निर्माण कार्य व 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से समानाबाहू में बनने वाले स्टेडियम के कार्य का शिलान्यास करेंगे।
Post Now India Post Now India