Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी भारी बहुमत से जीत: नायब

लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी भारी बहुमत से जीत: नायब

कुरुक्षेत्र 22 अगस्त: कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से लाडवा हल्का में करोडों रुपए के विकास कार्य करवाएं जा रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र में देश का दूसरा एनआईडी संस्थान स्थापित करने के साथ-साथ राजकीय पोलटेक्रिल कालेज बनाया गया है। इस हल्के में चंहुमुखी विकास हुआ है।

सांसद नायब सिंह सैनी गांव उमरी में जनआर्शीवाद यात्रा के स्वागत समारोह के उपरांत लोगोंं से रूबरू हो रहे थे। यहां पर सांसद नायब सिंह सैनी और लाडवा विधायक डा.पवन सैनी का जनआर्शीवाद यात्रा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी जोरदार स्वागत किया। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनआर्शीवाद यात्रा से कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा से विधायकों और कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हुए है। इस यात्रा से उमरी भीड से यह स्पष्टï हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 सीटों पर भारी बहुमत से भारी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों का जन आशीर्वाद यात्रा के लिए धन्यावाद करते हुए कहा कि इस गांव के विकास के लिए 5 लाख रुपए की राशि दी गई है।

विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हल्का के सभी गांवों और शहरों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र में कई सौ करोड रुपए के विकास कार्य हुए है और इस हल्के में एनआईडी संस्थान बनना अपने-आप में एक बडी बात है। इस क्षेत्र के लोगों को व्यवसायिक शिक्षा का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाडवा हल्का में 2 बार जनआर्शीवाद यात्रा का स्वागत करने का मौका मिला। इस यात्रा का लाडवा हल्का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया, सभी कार्यक्रमों में उत्साहित भीड को देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल गदगद हो गए और यहां की जनता ने मुख्यमंत्री को आर्शीवाद दिया है कि वे दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, सरपंच कृष्ण लाल, जिला परिषद की उपाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, सरपंच प्रीतम सिंह, सरपंच जसबीर सिंह, पिपली मंडल अध्यक्ष बरखा राम, महामंत्री शेर सिंह सैनी, बाबैन मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप, लाडवा मंडल अध्यक्ष ओमवीर, रवि मथाना, नरेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, ईश्वर कौशिक, सरपंच गुरुदत्त शर्मा ,धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार बीड़ मथाना, विकास जाल खेड़ी, रामनारायण आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *