आमजन को स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के शहर से गुजर जाने के बाद, इसके रूट पर स्थित सभी सड़को को साफ करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व मिशन के हरियाणा के वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने किया। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी स्वच्छता मुहिम को सार्थक करते हुए स्वयंसेवकों ने यात्रा मार्ग पर पड़ी फूल पत्तियों, पीने के पानी की खाली बोतलों, चाय के डिस्पोजल कपों तथा सड़क पर बिखरी गंदगी को साफ किया। इस कार्य में स्वच्छता स्वयंसेवकों के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने भी हाथ बंटाया। स्वच्छता को लेकर इस तरह की कवायद के लिए शहर वासियों ने न केवल टीम भावना की प्रंशसा की, बल्कि उनके इस कार्य को सभी के लिए अनुसरणीय बताया।
Post Now India Post Now India