कैथल 22 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि ई-गिरदावरी के कार्य को सावधानी पूर्वक करें। इस कार्य को करते समय जमीन के मालिक, किसान को मौके पर साथ रखे ताकि पूरी पारदर्शिता से कार्य सम्पन्न हो सके। आगामी 5 सितम्बर तक जिला के ई-गिरदावरी शतप्रतिशत पूरी हो जानी चाहिए। ई-गिरदावारी के करने के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ 31 अगस्त तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों का ब्यौरा अपलोड करना सुनिश्चित करें।
डॉ.प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम सचिवों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दे रही थी। इस मौके पर ई-गिरदावरी करने के कार्य संबंधी डैमो दिखाकर विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार ई-गिरदावरी के कार्य को समयबद्घ व सावधानीपूर्वक करना है, पूरा ब्यौरा सही दर्ज होना चाहिए। आने वाले समय में जमाबंदी अपडेट की सुविधा निरंतर चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में ई-गिरदावरी के कार्य को तेजी के साथ पूरा करें। किसानों को इसके बारे में पूरी तरह जागरूक किया जाए। ई-गिरदावरी करते समय किसान के साथ तालमेल बनाकर पूर्णत: पारदर्शी तरीके से कार्य को पूरा किया जाए। जिला के सभी पटवारियों को ई-गिरदावरी के लिए नए टेबलेट दिए जा रहे हैं ताकि इस कार्य को और अधिक जल्दी किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा में किसानों का शतप्रतिशत ब्यौरा अपलोड करें। यह योजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना है। खुद मुख्यमंत्री समय-समय पर इस योजना का रिव्यू करते हैं। सभी मार्किट कमेटी सचिव संबंधित गांवों के कोमन सर्विस सैंटरों में किसानों का ब्यौरा इस पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिला कैथल में 37 हजार 55 किसान इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुकी हैं, जिनमें से ढांड खंड के 4 हजार 112, पूण्डरी खंड के 4 हजार 982, गुहला खंड के 9 हजार 13, कैथल खंड के 9 हजार 31, कलायत खंड के 4 हजार 407, राजौंद खंड के 2 हजार 521 तथा सीवन खंड के 3 हजार 191 किसान शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि 26 अगस्त तक जिला के सभी हड्डïा रोड़ी की जमीन की रिपोर्ट कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। सभी उपमंडलाधीश समय-समय पर अपने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ई-गिरदारवरी तथा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के समीक्षा बैठक करके कार्य को तेजी से पूरा करवाएं।
इस अवसर पर एसडीएम जगदीप सिंह, एसडीएम गुहला शशि वसुंधरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खूंडिया, डीआरओ सुरेश कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, तहसीलदार चेतना चौधरी, जगदीश चन्द्र, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार, ईश्वर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बॉक्स
उपायुक्त ने ई-गिरदावरी के कार्य को और अधिक सुगम व तेजगति से पूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग के पटवारियों को नया टेबलेट देने की शुरूआत की। सभी सात खंडों में ई-गिरदावरी में तेजी से कार्य करने वाले सात हलका पटवारियों को टेबलेट दिए, जिनमें कैथल खंड के पटवारी विनोद कुमार, पूंडरी खंड के रामेश्वर सिंह, कलायत खंड के खुशनसीब, गुहला खंड के राजेश कुमार,सीवन खंड के दीपक कुमार,राजौंद खंड के विकास वालिया तथा ढांड खंड के राकेश कुमार शामिल हैं।
Post Now India Post Now India