Breaking News
Home / Uncategorized / हमने किसानों को किसान सम्मान निधि से 6000 रुपये, महिलाओं को गैस कनैक्शन व 5 लाख रुपये तक का हैल्थ इंश्योरेंस करके जरूरतमंद को दिया सीधा लाभ – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हमने किसानों को किसान सम्मान निधि से 6000 रुपये, महिलाओं को गैस कनैक्शन व 5 लाख रुपये तक का हैल्थ इंश्योरेंस करके जरूरतमंद को दिया सीधा लाभ – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल/नीलोखेड़ी, 22 अगस्त: मानो मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र का सारी जनता सडक़ों पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आ गई हो ऐसा रम्बा गांव से निकलते ही शामगढ़ तक एक स्वागत का सिलसिला दिखाई दिया। हद तो उस समय हो गई जब शामगढ़ गांव जीटी रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प पर हजारों की संख्या में स्वागत करने वाले लोग मुख्यमंत्री ने देखे तो कहा कि सभी पंडाल से बाहर आ जाएं, भीड़ बहुत है। मुख्यमंत्री ने गदगद होते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का पूरे हरियाणा में भव्य स्वागत हो रहा है, हजारों की संख्या में लोगों द्वारा एक से बढक़र एक अलग-अलग तरीके से स्वागत किया जा रहा है। स्वागत करने वालों की होड़ लगी है। कहीं बैंड-बाजे, कहीं बीन और कहीं ढोल की धमक ने सारा माहौल भगवा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य अपने विधानसभा क्षेत्र में करवाए हैं जिनमें से अधिकतर पूरे हो गए हैं और कुछ पर काम चल रहे हैं। विकास के मामले में हमने कोई जाति, रंग, भेद व क्षेत्र नहीं देखा सभी हरियाणवी हमारे अपने हैं। पहले की सरकारें जाति भी देखती थी, धर्म भी देखती थी परंतु हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जो आशीर्वाद आप लोगों ने दिया अगले 2019 के चुनाव में भी अपना आशीर्वाद देना, विकास का पहिया नहीं थमेगा, और तेजी से दौड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने 5 साल के कार्यकाल में समाज को नई दिशा देने का काम किया है चाहे वो स्वच्छता हो, प्रदूषण से संबंधित हो, किसान की बात हो, व्यापारी हो, दुकानदार हो, महिलाओं की बात हो, सभी वर्गो के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने काम किये है। वर्तमान राज्य सरकार ने निष्पक्षता एवं ईमानदारी से विकास के काम करवाये है और लोगों के जीवन को सुखमय करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6000 रुपये देने का निर्णय लिया, हर गरीब परिवार का 5 लाख रुपये तक का हैल्थ बीमा करवाया, कोई भी जरूरतमंद परिवार विकास से अछूता नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता का आर्शीवाद लिया और कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम किया है जिसके तहत विभिन्न कालेज खोले गए है। इसी प्रकार कई सीएचसी और पीएचसी को अपग्रेड करने का काम किया है।

इस मौके पर मंत्री कविता जैन, भाजपा सांसद संजय भाटिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मीडिया प्रभारी अमित आर्य, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, शमशेर नैन, सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स: विधायक ने पगड़ी पहनाकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत, गीता की भेंट, कहा मुख्यमंत्री ने नीलोखेड़ी में विकास करवाकर पलटी काया।
जन आशीर्वाद यात्रा में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई तथा गीता भेंट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाकर काया-पलट की है। मुख्यमंत्री ने गली-सड़ी व्यवस्था को साफ करके नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
बॉक्स: हाथ खड़े करो जिसके पास गैस कनैक्शन नहीं है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा के अपने उद्बोधन में नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से पूछा कि हाथ खड़े करके बताओ किसके घर में गैस कनैक्शन नहीं है, कुछ 4-5 महिलाओं ने हाथ खड़े किए, तुरंत मुख्यमंत्री ने विधायक से कहा कि 48 घंटे में इनके घर गैस कनैक्शन पहुंचने चाहिए नहीं तो विधायक के घर का गैस सिलेंडर उठाकर ले आना। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के हर घर में गैस कनैक्शन देने का निर्णय लिया था जिसमें हम सफल भी हुए हैं।

बॉक्स: जीटी रोड पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक से बढक़र एक तरीके से किया यात्रा का स्वागत।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए तरावड़ी से करनाल तक स्वागत करने वालों की भारी भीड़ देखी गई, जिनमें धर्मपाल गोंदर, गुरमेज सिंह गोंदर, सफाई आयोग के सदस्य आजाद सिंह, मीना चौहान, सुरेश कुमार अपने सैंकड़ों सदस्यों के साथ शामिल थे।
बॉक्स: राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री का किया ऊचानी में स्वागत।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का राज्यसभा के सांसद रामकुमार कश्यप ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ फूलों से ऊचानी चौंक पर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि हर गरीब का हित उनके हाथों में सुरक्षित है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *