इन्द्री 21 अगस्त , हरियाणा के खादय, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि विभाग द्वारा गरीब लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, इन योजनाओं का हक गरीब लोगों तक पहुचांने के लिए सरकार वचनबद्घ है। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करे और जरूरतमदों की मदद करे।
मंत्री काम्बोज बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में नए बीपीएल परिवारो के राशन कार्ड वितरण समारोह मेें बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मंत्री ने इस मौके पर 829 गरीब परिवारो को बीपीएल कार्ड वितरित किए। उन्होनें कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अतिंम व्यक्तियों तक पहुंचे। हरियाणा सरकार ने इस सपने को साकार करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी यही उदेश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होनें कहा कि सरकार ने गरीब परिवार की महिलाओं को मुफत में गैस कनैक्सन वितरित करके उनके जीवन मे सुधार लाने का कार्य किया है। इस अवसर पर एसडीएम सुमित सिहाग, बीडीपीओ अग्रेंज सिंह मोर, निरीक्षक रणधीर सिंह, एसडीओ गौरव भारद्घवाज, भाजपा नेता ऋषि पाल काम्बोज, चरण सिंह, सुमेर चन्द, सहित विभिन्न गांव के संरपच आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India