कैथल 26 अगस्त: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला वासियों को जल शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त से 4 सितम्बर तक गुहला एवं राजौंद खंडों की ग्राम पंचायतों, ग्रामीण जल एवं स्वच्छता समितियों, पम्प ऑपरेटरों एवं संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विभाग के अधीक्षक अभियंता देवी लाल ने बताया कि विभाग द्वारा 27, 28 एवं 29 अगस्त को सुबह 10 बजे गुहला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में गुहला खंड की ग्राम पंचायतों व अन्य संबंधित स्टाफ को जल शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को खरकड़ा, नानकपुर, रामनगर, खरौदी, थेह मुकेरिया, थेह नेवल, बलबेहड़ा, रिवाड़ जागीर, थेह बनेड़ा, बिछियां, सींह, ढंडोता एवं बदसुई की ग्राम पंचायतों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 28 अगस्त को खेड़ी दाबन, हंसू माजरा, चाणचक, भूना, अरनौली, बाउपुर, मैंगड़ा, मंझहेड़ी, कसौली, भागल, हरिगढ किंगण, रत्ताखेड़ा कडाम, पपराला, गग्घड़पुर, खराल एवं सदरेहड़ी ग्राम पंचायतों तथा 29 अगस्त को डेरा बाजीगर, कल्लर माजरा, टटियाणा, लंडहेड़ी, कमहेड़ी, शहीद भगत सिंह, गुरु नानक नगर, खंबेड़ा, सरोला, खुशहाल माजरा एवं सिहाली की ग्राम पंचायतों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 3 सितम्बर को राजौंद स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 बजे सेरधा, फरियाबाद, मंडवाल, थेह बाहरी, बीर बांगड़ा, संतोख माजरा, खेड़ी सिम्बल, खेड़ी रायवाली, नीमवाला, नरवल, किछाना, सौंगल की ग्राम पंचायतों तथा 4 सितम्बर को किठाना, तारागढ, सोंगरी, गुलियाना, कसान, जाखौली कमान, जाखौली दाबदल, कुक्करकंडा, कोटड़ा, माजरा नंदकरण, रोहेड़ा, एवं माजरा रोहेड़ा की ग्राम पंचायतों को जागरूक किया जाएगा।
Post Now India Post Now India