कैथल 27 अगस्त: सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा गांव बरटा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय अमले द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्रामीणों को सरकार की नीतियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल शक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संतोष दनौदा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन देना चाहिए, ताकि सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न स्कीमों का लाभ ले सकें। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत एक लाख 80 हजार रुपए सालाना आय वाले परिवारों को सरकार की ओर से 6 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। इस राशि से संबंधित लाभार्थी परिवार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम दान योजना आदि का प्रीमियम भर सकते हैं। शेष बची राशि एफपीएफ में जमा रहेगी, जोकि नियम अनुसार परिवार उस राशि को निकाल सकता है। परिवार पहचान पत्र इन जैसी सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए आधार होगा। सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से समूचे राज्य का एक समान सर्वांगीण विकास किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 90 हलकों में जाकर जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आम जन से आशीर्वाद ले रहे हैं और उन्हें जनता का पूर जोर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। इस मौके पर लोक कलाकारों ने लोक गीतों व विकासात्मक गीतों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया है। इस अवसर पर डीआई रामफल शर्मा, गुरमेल सैनी, पुरूषोत्तम शर्मा, कृष्ण प्रजापत, रामदिया, भीम सिंह नंबरदार, जगदीश पंचाल, बलबीर शर्मा, जगदीश, जयपाल, बलवान सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र, रविदत्त, प्रदीप कुमार व मदन लाल आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India