आज दिनाँक 27 अगस्त को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा प्रदेश संयोजक डॉ० सुनील पंवार ने इंद्री में नगरपालिका के सामने नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी संघ द्वारा चल रहे धरने का समर्थन किया ।। इस धरने की अध्यक्षता अर्जुन सिंह व पाला राम ने की । इस धरने के समर्थन का समर्थन करने पहुंचे डॉ० सुनील पंवार ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बन्द करना, पंजाब के समान वेतन, अग्निशमन के 1366 पदों की नई भर्ती रद्द करने बारे, पुराने कर्मचारियों को नियमित करने बारे, सफाई कर्मचारियों के काम का समय निर्धारित करने बारे आदि अनेक मुद्दे है । डॉ० सुनील पंवार ने बताया कि 2014 में कांग्रेस की सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने बारे जो पॉलिसी लागू की गई थी, उसके तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए । वह इन सभी मांगो का समर्थन करते है और उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारी इससे पहले 3 बार सरकार के प्रतिनिधियों के सामने अपनी मांगों को रख चुके है लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनदेखा किया गया व वायदाखिलाफी की गई है ।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारियों ने धरने का समर्थन करने पहुंचे डॉ० सुनील पंवार का धन्यवाद किया और बताया कि यह हड़ताल पूरे हरियाणा प्रदेश में 3 दिन तक जारी रहेगी । अगर 3 दिन में इनकी मांगो को नही माना गया तो वे हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखेंगे ।
इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत अरोड़ा, महासचिव प्रिंस कुमार, भारत सिंह सुंडा, विजय कुमार, हवा सिंह, नरेश कुमार, रजनीश कुमार, सतपाल सिंह, ईशम सिंह, सुनीता देवी, अंगूरी देवी आदि मौजूद रहे ।।
Post Now India Post Now India