कुरुक्षेत्र 27 अगस्त: जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यो पर 2 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से गांव का विकास होगा और लोगों को सुविधाएं मिल पाएंगी। इस सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
वे मंगलवार को पंचायत भवन के सभागार में जिला परिषद की 111वीं सामान्य बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने जिला परिषद के सभी वार्ड पाषदों से विकास कार्यो की सूचि मांगी और वार्डो में हो रहे विकास कार्यो से सम्बन्धित फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की। इतना ही नहीं गांवों को स्वच्छ-सुंदर और विकसित बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। जिप चेयरमैन ने कहा कि जिला परिषद की 111वीं बैठक में सबसे पहले 110वीं बैठक की कार्रवाई की समीक्षा और मुद्दों पर सभी मैम्बरों ने पुष्टिï की है। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग की तरफ से 11 जून 2019 की बैठक में 1 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि से गांव में विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला परिषद के सभी मैम्बरों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्तावों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में पार्षदों के अनुसार विकास कार्य करवाए जाने है।
उन्होंने कहा कि पार्षदों की सूचि के अनुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से विकास कार्यो से सम्बन्धित अस्टीमेट तैयार करवा लिए गए है। सरकार की तरफ से जिला परिषद को 1 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि ओर उपलब्ध करवाई गई है। इस प्रकार जिला परिषद विकास कार्यो पर 2 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि खर्च करेगी। यह राशि वार्ड पार्षदों की सूचि के अनुसार ही खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 111वीं बैठक में जो अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे है, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और सम्बन्धित विभाग को भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर कुंडू, डिप्टी सीईओ शंकर गोयल, जिला परिषद की उपाध्यक्षा परमजीत कौर कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India