शाहाबाद मारकंडा, 27 अगस्त: मंगलवार को विश्रामगृह में वाल्मीकि बस्ती व गांव हबाना के 75 लोगों ने भाजपा में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। सभी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। गांव हबाना से जयभगवान व बिट्टू और शाहाबाद से जोगेन्द्र रत्ता के माध्यम से लोगों ने भाजपा का दामन थामा। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन से लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी का स्वरूप ले चुकी है।
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकासशील नीतियों की ही परिणाम है कि आज भाजपा में शामिल होने वालों की कतार लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सभी के द्वार खुले है और इस पार्टी में उसी को स्थान मिलता है जो पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार देश व प्रदेश की जनता है लेकिन कांग्रेस का परिवार चाचा, मामा, मामी, जीजा तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति तक को यह कह दिया कि कश्मीर भारत व पाकिस्तान का मसला है इसे भारत स्वयं सुलझा लेगा इसके लिए किसी मध्यस्था की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को खत्म करके देश को एक पूर्ण रूप से आजादी देने का काम किया है अब देश में एक झंडा होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को मात्र कुछ ही समय शेष रह गया है इसलिए विपक्षियों से गुमराह न होकर हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के पांच साल के कार्यकाल को आंके कि मनोहर सरकार ने किसी तरह बिना पक्षपात के विकास किया और भ्रष्टाचार को मिटाने का काम किया। इस अवसर पर जोगेन्द्र रत्ता, कर्णराज सिंह तूर, बिट्टू हबाना, जयभगवान सरपंच, नीटू राणा सहित बड़ी सं या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India