कुरुक्षेत्र 27 अगस्त: 10वीं, 12वीं, स्नातक व आईटीआई पास प्रार्थियों को रोजगार देने हेतू विभिन्न कम्पनियों द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन भगवान परशुराम महाविद्यालय सेक्टर-5 में 29 अगस्त को सुबह 10 बजे किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं, स्नातक व आईटीआई पास छात्र भाग ले सकते है। इसलिए अधिक से अधिक छात्र इस साक्षात्कार में पहुंच कर इस मौके का फायदा उठाए। इच्छुक प्रार्थी अपने सभी योग्यता प्रमाण पत्रों व रोजगार पंजीकरण कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आए।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India