कैथल, 1 सितंबर: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल ने कहा कि महापुरूष किसी एक विशेष जाति वर्ग के नही होते, बल्कि वे तो समस्त मानव जाति के होते हैं। महापुरूषों ने हमेशा देश की सभ्यता, संस्कृति तथा मान सम्मान की रक्षा के लिए कार्य किया है। राजा मिहिर भोज ने मानव जाति के कल्याणार्थ कार्य किया। हम सभी को उनके दिखाए गए रास्तें पर चलकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल नई अनाज मंडी में राजा मिहिर भोज जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने गुर्जर धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाज की महाराजा मिहिर भोज के नाम पर चौक की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सरकार से जल्द चौंक की मंजूरी करवाई जाएगी और उस चौक के लिए 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा अगर शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय का निर्माण करवाया जाता है तो भविष्य में एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, वरिष्ठï बीजेपी नेता राव सुरेंद्र, राजपाल तंवर, रणधीर गोलन आदि ने राजा मिहिर भोज के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के लोगों को चक्रवती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने 836 से 885 तक 50 वर्षों तक शासन किया। इतना ही नही गुर्जर सम्राटों ने 712 से 1192 तक राज करते हुए समाज के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। महापुरूष किसी एक बिरादरी के नही होते। महाराजा मिहिर भोज के साथ-साथ महाराणा प्रताप, उधम सिंह जैसे अनेक महापुरूषों ने अपनी कौम नही, बल्कि पूरे समाज के लिए बलिदान दिया। आने वाली पीढ़ी को महापुरूषों के बारे में बताने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान हो सके।
उन्होंने कहा कि पूरा समाज जब एक साथ मिलकर चलेगा, तभी देश सही मायने में तरक्की करेगा। कटूता को खत्म करते हुए सभी को केवल देश हित के लिए कार्य करना चाहिए। वर्तमान हरियाणा सरकार महापुरूषों को याद करते हुए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जोकि अच्छी बात है। सभी को ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़े और दूसरों के लिए प्रेरणा भी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की। जब तक बेटियां नही पढ़ेंगी, तब तक सही मायने में तरक्की नही होगी। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का मंत्र दिया है, जिससे सारी आने वाली पीढ़ी शिक्षित होगी। प्रधानमंत्री ने जल बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम छेड़ी है, इस मुहिम से जुड़कर हम सभी को जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। इसके साथ-साथ देश में फिट इंडिया अभियान चलाया गया है, जोकि आज के दौर में सबसे जरूरी है। जब सभी देशवासी फिट होंगे, तो देश तरक्की करेगा। हम सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। सभी लोग अपने आसपास के परिवेश में नशे को रोकने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस तरह के अभियान अकेले सरकार के करने से नही होंगे, समाज को भी अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वïान किया कि देश की तरक्की के लिए अपना योगदान दें। अगर समाज में कोई कमी है तो उन्हें दूर करें। कोई भी बिरादरी अगर सुधरेगी और हर क्षेत्र में आगे आएगी तो उससे भी देश की तरक्की होगी।
इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह, राजपाल तंवर, मुनीष कठवाड़, रणधीर गोलन, नरेश आर्य, नाजर सिंह, ज्ञान चंद, रणबीर सिंह, मक्खन सिंह, शमशेर राठी, रामरतन कटारिया, रघबीर फौजी, चंद्रभान दयौरा, पाला राम, रामकुमार नैन, सुभाष, जसबीर तंवर, ओमप्रकाश राठी, ऋषि पाल, अमित आर्य, विकास, धीरेंद्र क्योड़क, नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश राठी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India