करनाल 2 सितंबर , जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए, चुनाव में पारदर्शिता हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। इसी कड़ी में 3 सितम्बर को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में प्रिंट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के कर्मियों की ईवीएम व वीवीपैट की जागरूकता के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव करेंगे और इस कार्यशाला में ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी के बारे में एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार विस्तार से बताएंगे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India