Breaking News
Home / Uncategorized / जिला कारागार करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया

जिला कारागार करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया

करनाल 4 सितम्बर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग की अध्यक्षता में जिला कारागार करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पांच आपराधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान आपराधिक मामलों में बंदी तीन विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया। जिन्होंने अपना जुर्म कबुल किया और साथ ही साथ भविष्य में किसी भी तरह का अपराध न करने का वादा किया। सीजेएम ने सभी बैरक मेंं जाकर कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान सीजेएम ने वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कारागार पानीपत के बनने से जिला कारागार करनाल से विचाराधीन कैदियों को दिन प्रतिदिन शिफ्ट किया जा रहा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *