Breaking News
Home / Gita Mahotsav / पूरे विश्व में पहुंचेंगा वैश्विक गीता पाठ का संदेश: ज्ञानानंद

पूरे विश्व में पहुंचेंगा वैश्विक गीता पाठ का संदेश: ज्ञानानंद

कुरुक्षेत्र 15 दिसम्बर  गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के समापन समारोह में 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की धरा से वैश्विक गीता पाठ की गूंज  विश्व के कोने-कोने तक पंहुचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए थीम पार्क में कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 18 हजार विद्यार्थी एक साथ गीता पाठ करेंगे। इतना ही नहीं गीता स्थली ज्योतिसर से भी विद्ववान ब्राहमण गीता का पाठ करेंगे। इसके अलावा विभिन्न देशों में लोग वैश्विक गीता पाठ करेंगे। इतना ही नहीं वैश्विक गीता पाठ को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के उदेश्य से पूर्व राष्टï्रपति प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बाबा रामदेव, सुधांशु जी महाराज सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक पहुंच रहे हैं।

स्वामी ज्ञानानंद शनिवार को थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में तीसरी बार वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बार वैश्विक गीता पाठ का आयोजन18 दिसम्बर को किया जा रहा हैं। इसके लिए 18 हजार विद्यार्थी थीम पार्क में एकत्रित होंगे और विद्यार्थियों को लेकर अलग-अलग ब्लाक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को 3 ए, जिसमें एक्टिव, अलर्ट, अवेयर शामिल है का विशेष ध्यान रखना होगा, जो व्यक्ति इसका अनुसरण करेगा, वह अपनी मंजिल को हासिल कर लेगा। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता को पढऩा चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के समापन समारोह में 18 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र की धरा से वैश्विक गीता पाठ की गंूज विश्व के कोने-कोने तक पंहुचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए थीम पार्क में कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 18 हजार विद्यार्थी गीता पाठ करेंगे।  इतना ही नहीं गीता स्थली ज्योतिसर में ब्राहमण भी गीता का पाठ करेंगे। इसके अलावा विभिन्न देशों में लोग वैश्विक गीता पाठ करेंगे।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *