Breaking News
Home / Uncategorized / परियोजना निदेशक ने की सरल प्रोजेक्ट व विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा

परियोजना निदेशक ने की सरल प्रोजेक्ट व विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा

कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, सभी उपमंडलाधीशों, नगराधीशों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पीसीपीएनडीटी/एमटीपी एक्ट के क्रियांवन, नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा पोक्सो एक्ट, सीएम विंडो व सोशल मीडिया ग्रीवेंसीज ट्रैकर, वुमैन सेफ्टी (वन स्टॉप सैंटर्स), हरियाणा विजन जीरो, स्वच्छ सर्वेक्षण मॉड्यूल, प्रोपर्टी टैक्स मॉड्यूल, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, उच्च शिक्षा मॉड्यूल, शिक्षा विभाग की सक्षम योजना की प्रगति की समीक्षा की और उनके बेहतर क्रियांवन बारे संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश तथा मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने पीएनडीटी के तहत प्रदेश के सभी जिलों में गैर कानूनी रुप से चलने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा भ्रूण जांच करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि इस कार्य में ढिलाई बिल्कुल न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिलों में जिन अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को शो कॉज नोटिस जारी किए गए हैं उन पर तुरंत कार्यवाई कर रिपोर्ट भिजवाएं। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए, इसके लिए नियमोंनुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाएं। कोई व्यक्ति या अधिकारी अपराधियों की सहायता न करें। उन्होंने सीएम विंडों पर आने वाली समस्याओं के बारे में सभी जिलों के सीटीएम से कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों और उनके निपटान की समय-समय पर समीक्षा बैठक करते रहें तथा सीएम विंडो पर आने वाली समस्याओं को अधिकारी आपसी तालमेल के साथ निपटाएं।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सरकार द्वारा अंत्योदय व सरल केंद्र तथा अंत्तोदय भवन खोले गए हैं। उपायुक्त व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन केंद्रों के माध्यम से योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने में तत्परता से कार्य करे। उन्होंने कहा कि सरल प्रोजेक्ट से आमजन को कार्यालयों को चक्कर काटने से मुक्ति मिली है, साथ ही योजनाओं का लाभ पहले के मुकाबले अधिक लोगों को मिल रहा है, जिससे उनके समय व धन की बचत हो रही है। नागरिकों को सबंधित अधिकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देने के लिए देरी न करें। उन्होंने योजनाओं व सेवाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले, इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा मार्गदर्शन किया। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट, एमटीपी, पोक्सो एक्ट, सीएम विंडो व सोशल मीडिया, हरियाणा जीरो विजन, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, सक्षम हरियाणा (शिक्षा) इत्यादि बारे भी विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की सक्षम योजना के तहत सभी खंड सक्षम होने चाहिए। बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध करवाए, ताकि वे मेरिट में आए और ज्यादा से ज्यादा छात्रवृति का लाभ प्राप्त कर सके। जिलों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नकल रहित परीक्षा हर हालत में हो, इसके लिए पहले से पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस मौके पर वीसी में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को सबंधित विभागों के अधिकारियों व परिवादी के साथ तालमेल के साथ शीघ्रता से निपटाने का काम किया जा रहा है तथा हर सोमवार को सीएम विंडो विषय को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जाती है, जिसमें सप्ताह भर में हुए कार्यो की समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट को सख्ती से जिले में लागू किया जा रहा है। इस मौके पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *