Breaking News
Home / Uncategorized / सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की 26 सडक़ों के निर्माण व विस्तारीकरण की दी मंजूरी: फुलिया

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की 26 सडक़ों के निर्माण व विस्तारीकरण की दी मंजूरी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 26 सडक़ों के निर्माण कार्य व विस्तारीकरण को मंजूरी दी है। इन सडक़ों के निर्माण कार्य के बाद जिले के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। यह सभी सडक़े करीब 50 किलोमीटर की है।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की करीब 50 किलोमीटर लम्बी सडक़े जिनका रखरखाव हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करता था, अब इन सडक़ों के जिर्णोद्घार की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। यह सडक़े किसानों की सुविधा के लिए गांवों से मंडियों को जोड़ती है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए इसलिए इन सडक़ों को शीघ्र जिर्णोद्घार करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत थानेसर की मुंडा खेड़ी से बलाही, रोड़ी प्लाट (अधोया) से पंजाब बार्डर रुडक़ी, सुंदरपुर कलां बाईपास रोड़ से गांव पलवल, बारना से परचेज सेंटर बारना, शाहबाद की लुखी से झिंवरहेड़ी, अजराना कलां से अजराना खुर्द, गोगपुर से झांसा रोड़, कनीपला से डेरा बाजीगर, लाडवा की मेहरा से हरिजन बस्ती, पुराना बस स्टेंड (एसके रोड़) से मथाना और पिहोवा की इसाक से रावगढ़ ककराली, गुमथला गढु से अरुनैचा, इसाक से बाखली, तंगौली से पंजाब बार्डर, अधोया रोड़ से पंजाब बार्डर अप टू गांव भैणी, छोटी जुरासी (मोरथली) पीडब्लयूडी रोड़ से डेरा हजारा सिंह, सरसावा खेड़ा से धनीराम पुरा, हरिगढ़ भौरख से डेरा भगतपुरा, कराह साहब से सदीकपुर, गुमथला गढु से मदनपुर, नया दिवाना से कराह साहिब, थाना से बलवंती, स्योंसर से डेरा सुखविन्द्र सिंह, थाना से क्योडक़, बिलोचपुर से अरुणाय, मोहनपुर से बाखली शामिल है। उन्होंने बताया कि यह 26 सडक़े करीब 50 किलोमीटर की है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *