कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपनी वोट नहीं बनवाई है, वह अपनी वोट बनवाना सुनिश्चित करे तथा अपने वोट का इस्तेमाल जरुर करे। वे वीरवार को महिला महाविद्यालय पलवल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चुनाव से सम्बन्धित विषय पर छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2019 को जिस छात्रा की उम्र 18 साल या इससे अधिक हो गई है, तो वह फार्म नम्बर 6 भरकर अपना वोट बनवा सकती है। इसके लिए फार्म भरकर सम्बन्धित बीएलओ को दे दे या कालेज कार्यालय में दे ताकि सम्बन्धित फार्म को चुनाव कार्यालय को भिजवाया जा सके।
डीसी ने कहा कि अगर किसी की मतदाता पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो वह भी फार्म 8 भरकर अपने मतदाता पत्र में त्रुटि को ठीक करवा सकती है। इसके अलावा उन्होंने टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि इस नम्बर पर फोन करके वोट से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि चुनाव कार्यालय लघु सचिवालय के चतुर्थ तल पर स्थित है। उन्होंने स्कूल की प्रिंसीपल को निर्देश दिए की चुनाव गतिविधियों से सम्बन्धित विषय पर छात्राओं को समय-समय पर जागरुक करे तथा स्वीव गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिताएं भी करवाए। इसके अलावा डीसी ने छात्राओं जल शक्ति अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि हम सबको पानी बचाना चाहिए तथा एक पौधा जरुर लगाना चाहिए।
Post Now India Post Now India