करनाल 05 सितम्बर, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 52.81 कि.मी. लंबी 19 सडक़ों के निर्माण कार्य व विस्तारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। इसकी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन सडक़ों के निर्माण कार्य के बाद जिले के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की 52.81 कि.मी. लंबी सडक़ें जिनका रख-रखाव हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करता था अब इन सडक़ों के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। यह सडक़ें किसानों की सुविधा के लिए गांव से मंडियों को जोड़ती हैं। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए इन सडक़ो को शीघ्र जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के तहत 11 सडक़ें असंध विधानसभा क्षेत्र, 5 सडक़ें इंद्री विधानसभा क्षेत्र व घरौंडा, करनाल तथा नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की एक-एक सडक़ें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की अनुमति के अनुसार बाहरी से गंगाटेहड़ी तक 2.61 कि.मी., बम्बरेहड़ी से बांसा 6.28 कि.मी., चगामा से खिजराबाद 2.16 कि.मी., बिलौना-राहड़ा-असंध-खिजराबाद तक 2.68 कि.मी., राहड़ा गांव की सडक़ 1.86 कि.मी., पाढा से एैचला 5.36 कि.मी., कबूलपुर खेड़ा रोड से शिव मंदिर सालवन तक 0.42 कि.मी., अरड़ाना से गंगाटेहड़ी 6.39 कि.मी., जलमाना से ठरी 2.25 कि.मी., चौंचड़ा से उपलाना 5.23 कि.मी., राहड़ा से ललैन तक 3.42 कि.मी. तक की सडक़ शामिल है।
इस प्रकार इंद्री विधानसभा क्षेत्र में समौरा से बीबीपुर तक की 2.73 कि.मी.सडक़, शेरगढ़ से धानोखेड़ी 2.50 कि.मी., सिकंदरपुर की सडक़ 0.41 कि.मी., गढ़पुर से यमुना घाट तक 0.95 कि.मी., गोरगढ़ से खेड़ी मानसिंह की 1.91 कि.मी. तक की सडक़, इसी प्रकार घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव बरसत से बहलोलपुर तक की 2 कि.मी. तक की सडक़, करनाल में टीकरी कैलाश से लाडो की गामड़ी तक 1.40 कि.मी. की सडक़ तथा नीलोखेड़ी विधानसभा के गांव गुनियाना से बस्तली झाल-करनाल-कैथल रोड तक 2.25 कि.मी. की सडक़ शामिल है।
Post Now India Post Now India