कैथल, 6 सितम्बर: राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मंजीत सिंह राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण हेतू क्रियांवित की जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें तथा इन समुदायों का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के लाभ पात्रों की रिपोर्ट भी भिजवाएं।
श्री मंजीत सिंह राय लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक समुदायों हेतू क्रियांवित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, बौद्घ व जैन समुदाय शामिल हैं। अल्प संख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्री कार्यक्रम क्रियांवित किया जा रहा है, जिसकी समीक्षा के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता समिति का गठन किया जाना है। इस 15 सूत्री कार्यक्रम में एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता को सुधारना, उर्दू शिक्षण हेतू अधिक संसाधन, मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों हेतू छात्रवृति, शैक्षिक अवसंरचना को उन्नत करना, गरीबों के लिए स्वरोजगार एवं मजदूरी रोजगार योजना, तकनीकी शिक्षा से कौशल विकास, आर्थिक क्रियाकलापों हेतू ऋण सहायता, राज्य एवं केंद्रीय सेवाओं में भर्ती, ग्रामीण आवास योजना में उचित हिस्सेदारी, इन समुदायों की मलिन बस्तियों की स्थिति में सुधार, साम्प्रदायिक घटनाओं की रोकथाम, साम्प्रदायिक अपराधों के लिए अभियोजन व साम्प्रदायिक दंगों के पीडि़तों का पुनर्वास शामिल है।
उन्होंने कहा कि सरकार इन समुदायों के व्यक्तियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियंावित की जा रही हैं, जिनमें प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, मैरिट-कम-मीन्स छात्रवृति योजना, मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन, मौलाना आजाद नैशनल फैलोशिप मेधावी छात्रों के लिए बेगम हजरत महल राष्टï्रीय छात्रवृति योजना, ख्वाजा गरीब नवाज कौशल विकास प्रशिक्षण योजना, पढो प्रदेश, नया सवेरा एवं नई उड़ान शामिल हैं। इनके अतिरिक्त इन समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतू सीखो और कमाओ, उस्ताद, नई मंजिल, मौलाना आजाद राष्टï्रीय कौशल अकादमी, राष्टï्रीय अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के माध्यम से वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। आयोग द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास के लिए नई रोशनी, जीओ पारसी, हमारी धरोहर, हज प्रबंधन, वक्फ डिविजन तथा नई पहल जैसी योजनाओ के भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम की योजना भी शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण हेतू क्रियांवित की जा रही योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदर्शित की जाए ताकि इन समुदायों के व्यक्ति इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। उन्होंने गुहला नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आगामी 15 दिन में गुहला कब्रिस्तान में जल भराव का समाधान करवाएं तथा रास्ते को भी पक्का करवाएं ताकि मुस्लिमसमाज को किसी प्रकार की समस्या न हो। इन सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा के तहत किराये के भवनों में चलाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में यथाशीघ्र शिफ्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य जांच के तहत ब्लड गु्रप तथा बच्चों में किसी प्रकार की कमियों का पता लगाया जाए ताकि उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। जिला के गुहला एवं सीवन खंड अल्पसंख्यक बाहुलय हैं। सभी विभाग अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने खंड अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों तथा अल्पसंख्यक लाभ पात्रों की जानकारी भी हासिल की।
राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने एलडीएम को निर्देश दिए कि वे जिला स्तर एवं खंड स्तरों पर स्वरोजगार के लिए ऋण हेतू विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करके इन समुदायों के लोगों को स्वरोजगार हेतू प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम इच्छुक बेरोजगारों व्यक्तियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास व दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा ऋण संबंधित फाईल का निपटारा 30 दिन में सुनिश्चित किया जाए। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा भी लघु उद्योग व अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बेरोजगार युवाओं को ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को सृजनात्मक कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वयं सहायता समूहों द्वारा समूह बनाकर सफलता हासिल की गई है, जिनमें लिजत पापड़ एवं अमूल जैसे समूह शामिल हैं। कैटरिंग के क्षेत्र में भी समूह सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उड़ीसा सरकार द्वारा इन समूहों को सफल बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए गए हैं। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष कदम उठाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा फेक विडियो पोस्ट करके समाज में शांति भंग करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकी एवं पुलिस थाना स्तर पर शांति समितियां गठित की जाए, जिनमें सोशल मीडिया के जानकारों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सांप्रदायिक दंगों को न फैलने देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा ने राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मंजीत सिंह राय का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा तथा समय पर इन समुदायों के व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर गुहला की उपमंडलाधीश शशी वसुंधरा, पुलिस उपाधीक्षक बलजिंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, एलडीएम आरके कटारिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश शिवाच, डाईट के प्राचार्य दलीप सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी एवं राजकुमार चानना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India