Breaking News
Home / Uncategorized / प्रदेश सरकार के स्थानांतरण आदेशों के बाद निशांत कुमार यादव ने सोमवार को नगर निगम के नए आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है

प्रदेश सरकार के स्थानांतरण आदेशों के बाद निशांत कुमार यादव ने सोमवार को नगर निगम के नए आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है

करनाल 10 सितम्बर: प्रदेश सरकार के स्थानांतरण आदेशों के बाद निशांत कुमार यादव ने सोमवार को नगर निगम के नए आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2013 बैच के आई.ए.एस. यादव मूलत: राजस्थान के अलवर से हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद उन्होंने सोनीपत में एस.डी.एम. के पद से अपनी शुरूआत की। इसके पश्चात करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर रहे और फिर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव बने। अब करनाल जैसे प्रतिष्ठित नगर निगम के आयुक्त के पद पर आसीन हुए हैं। गौर हो कि निशांत कुमार यादव के अतिरिक्त उपायुक्त रहते करनाल जिला ग्रामीण स्वच्छता रैंकिंग में पूरे भारत में 7वें स्थान पर तथा उत्तरी क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रहा था। यही नहीं ग्राम स्वराज अभियान में भी करनाल प्रदेश का अग्रणी जिला बना था।

उन्होंने बताया कि बतौर आयुक्त, शहर को पॉलीथिन मुक्त कर, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना, नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की रैंकिंग में करनाल प्रदेश के पहले पायदान पर आए, इस पर भी फोकस रहेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *