Breaking News
Home / Uncategorized / पूंडरी की अनाज मंडी में जिला स्तरीय लाईव स्टोक शो का आयोजन किया जाएगा

पूंडरी की अनाज मंडी में जिला स्तरीय लाईव स्टोक शो का आयोजन किया जाएगा

पूंडरी / कैथल, 10 सितंबर: पशुपालन व डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखेदव राठी ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 10 बजे पूंडरी की अनाज मंडी में जिला स्तरीय लाईव स्टोक शो का आयोजन किया जाएगा। इस लाईव स्टोक शो में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह व उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला के किसान पशुओं को लेकर आएंगे। पशु मेले में मुख्य रूप से मुर्राह भैंस, हरियाणा नस्ल की गाय, साहीवाल गाय, भेड़, बकरी आदि उत्तम नस्ल के पशु लाए जा सकते हैं। मेले में उत्तम नस्ल के पशुओं को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *