Breaking News
Home / Uncategorized / विद्यार्थियों तथा ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों का आह्वान किया कि वे जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं

विद्यार्थियों तथा ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों का आह्वान किया कि वे जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं

पूंडरी, 12 सितम्बर: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों तथा ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों का आह्वïान किया कि वे जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए जल उपलब्ध हो सके। हमें प्रकृति के अनमोल संसाधन जल का बुद्घिमत्ता पूर्वक प्रयोग करना होगा तथा लगातार गिरते भूमिगत जल स्तर को सुधारना होगा।

श्री देवेंद्र सिंह स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ब्वायज एवं विमेन विंग तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में विद्यार्थियों व सरपंचों को जल शक्ति अभियान के संदर्भ में अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने उपस्थित गण का आह्वïान किया वे जल शक्ति अभियान के जल संरक्षण के संदेश को अपने-अपने गांवों में जा कर घर-घर तक पहुंचाएं। सभी महिलाएं रोजमर्रा के कार्य में व्यर्थ बहने वाले जल की बर्बादी को रोक कर जल का जरूरत अनुसार ही प्रयोग करें। हमें अपनी आदतों को सुधारना होगा तथा भविष्य की आवश्यकता के लिए जल संरक्षण करन होगा। प्रदेश सरकार द्वारा धान की फसल के स्थान पर मक्का की फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमें जल के अंधाधुंध प्रयोग को रोक कर बुद्घिमत्ता पूर्वक प्रयोग करना होगा तभी हम भावी पीढियों के लिए जल संचित कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरपंच अपने गांवों में जल शक्ति अभियान के संदेश को घर-घर पहुंचाकर इसे जन अभियान बनाएं। गांवों में सरकारी भवनों में वर्षा के जल को संचित करने के लिए रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं सोख्ता गड्ढे बनावाएं। हर ग्रामीण अपने गांव में उपलब्ध जगह पर ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करवाएं ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे और हमारे चारों और हरियाली रहे। उन्होंने गांवों में इस अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। इसके उपरांत श्री देवेंद्र सिंह ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्थापित किए गए रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन किया तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पंचायती राज के एसडीओ विवेक गुप्ता, दोनों आईटीआई के प्राचार्य रामेश्वर दास एवं रमेश चंद्र सैनी, महेश कुमार, राजबीर, संजीव कुमार, शीषपाल, बलकार सिंह, रमेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *